RRB Group D Application Status 2026 Check Online (Active Link)

RRB Group D Application Status 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN No. 09/2025 के तहत ग्रुप डी (Level-1) के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस का ऑफिशियल लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका फॉर्म स्वीकार (Accept) हुआ है या अस्वीकार (Reject)

इस आर्टिकल में हम आपको RRB Group D Application Status 2026 Online Check करने की पूरी प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक और जरूरी तारीखों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

RRB Group D Application Status 2026 Overview

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्याCEN No. 09/2025
पद का नामग्रुप डी – लेवल 1 (Group D – Level 1)
कुल वैकेंसी22,195 पद
स्टेटस जारी होने की तिथि09 जुलाई 2026
CBT परीक्षा की तिथि03 अगस्त से 21 अगस्त 2026
चेक करने का माध्यमऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का आवेदन फॉर्म सही पाया जाएगा (Provisionally Accepted), केवल वही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हो पाएंगे। RRB Group D CBT Exam 2026 का आयोजन 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच विभिन्न शिफ्टों में किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिन पहले Exam City Intimation (परीक्षा शहर की जानकारी) जारी कर दी जाएगी।

जब आप लॉगिन करेंगे, तो आपको स्क्रीन पर तीन में से कोई एक स्टेटस दिखाई देगा:

  1. Provisionally Accepted: इसका मतलब है कि आपका फॉर्म पूरी तरह स्वीकार कर लिया गया है और आप परीक्षा में बैठ सकते हैं.
  2. Conditionally Accepted: आपका फॉर्म कुछ शर्तों या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अधीन स्वीकार हुआ है.
  3. Rejected: यदि आपके फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर या कोई अन्य त्रुटि है, तो फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है। रिजेक्ट होने का कारण भी वहां लिखा होगा.
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)डायरेक्ट लिंक (Direct Links)
Check RRB Group D Application Statusयहाँ क्लिक करें (Click Here)
Download Official Notice PDFयहाँ क्लिक करें (Click Here)
Official Websiterrbapply.gov.in

नोट: रेलवे द्वारा उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी स्टेटस से संबंधित एसएमएस (SMS) और ईमेल भेजे जा रहे हैं। इसलिए अपना इनबॉक्स भी जरूर चेक करें!

Leave a Reply