BPSC 72nd Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। यहाँ आपको परीक्षा की टाइमिंग, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा की तिथि: 25/10/2026
  • परीक्षा का समय: दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक (12:00 PM to 02:00 PM)
  • कुल पद: 1,186 रिक्तियां
इवेंट (Event)तारीख (Date)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि05 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि31 मई 2026
BPSC 72nd प्रीलिम्स परीक्षा तिथि25/10/2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिअक्टूबर 2026 के द्वितीय/तृतीय सप्ताह में (संभावित)

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है:

  1. एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट)
  2. एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  3. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (यदि एडमिट कार्ड पर फोटो साफ न हो)

महत्वपूर्ण निर्देश: उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कैलकुलेटर ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

Download Revised Pre Exam NoticeClick Here
Download Prelims Admit CardLink Active Soon
Download Prelims Exam Postponed NoticeClick Here
Download Prelims Admit CardLink Active Soon
Download Prelims Exam NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here