Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर निकाला है। आयोग द्वारा Jharkhand Intermediate Level Combined Competitive Examination (JILCCE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (Advt No. 03/2026) जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 326 नियमित पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

यदि आप भी झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और 12वीं पास हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस पोस्ट में हम आपको भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे—महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस प्रदान कर रहे हैं।

विवरणजानकारी
संस्था का नामझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नामझारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE) 2026
विज्ञापन संख्या03/2026
कुल पद326 (नियमित)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026
  • फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 22 अगस्त 2026
  • आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window): 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक
  • परीक्षा की तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी

पदों का विवरण (Post-Wise Vacancy Details)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  1. स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor): 137 पद
  2. बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Multipurpose Health Worker): 62 पद
  3. मत्स्यकी तकनीकी सहायक (Fisheries Technical Assistant): 41 पद
  4. कीट संग्राहक (Insect Collector): 32 पद
  5. कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (Junior Regional Investigator): 27 पद
  6. भेंटनरी/चिकित्सा सहायक (Veterinary / Medical Assistant): 27 पद

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट / 10+2 (पदों के अनुसार संबंधित विषय जैसे विज्ञान/बायोलॉजी/गणित आदि) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विस्तृत पद-वार योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें। scale

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (General): 35 वर्ष
  • (झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST/महिला) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी)।‌

JSSC JILCCE 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

यह परीक्षा CBT (Computer Based Test) या OMR मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा:

  • झारखंड सामान्य ज्ञान (Jharkhand GK): 60 प्रश्न
  • सामान्य अध्ययन (General Studies): 30 प्रश्न
  • सामान्य गणित (General Mathematics): 10 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान (General Science): 10 प्रश्न
  • मानसिक क्षमता (Mental Ability/Reasoning): 10 प्रश्न
  • पत्र 1 (भाषा ज्ञान): हिंदी और अंग्रेजी भाषा (यह केवल क्वालीफाइंग होगा, जिसमें 30% अंक लाना अनिवार्य है)।
  • पत्र 2 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा): चयनित स्थानीय या जनजातीय भाषा से जुड़े 100 प्रश्न।
  • पत्र 3 (तकनीकी/विशिष्ट विषय): पदों के अनुसार निर्धारित विषय पत्र।
Apply OnlineLink Active
Applicant LoginClick Here To Login
Application *Home PageClick Here To Open Home Page
Download NotificationClick Here To Download Notification
Download SyllabusJSSC Inter Level Syllabus 2026 Download
Official WebsiteClick Here To Open Official Website

नोट: आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी मूल विज्ञापन (Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें। यदि आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।

RRB Section Controller Recruitment 2026 Apply, Syllabus PDF

Bihar Police BPSSC Forest Range Officer Online Form 2026

RRB Group D Application Status 2026 Check Online (Active Link)

BSUSC Assistant Professor Vacancy 2026 Online Form 3687 Post