RRB Paramedical Recruitment 2026 Online Form Out For 560 Posts – Apply Now
📅 13 Sep 2026✍️ Abhiraj Tiwari⏱️ 2 min read
RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards – RRBs) द्वारा Paramedical Categories के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CEN No. 05/2026 के तहत शॉर्ट/इंडिकेटिव नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 संभावित पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है और उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Detailed Notification में अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पद की पात्रता और अन्य नियम जरूर चेक करने चाहिए।